अल्मोडा़-भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक सल्ट सुरेन्द्र जीना जी का आज आकस्मिक निधन होने पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा (गांधी पार्क) में गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है तथा भगवान से प्रार्थना की कि शोक संतृप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही उनकी धर्मपत्नी का निधन हुआ था जिसके बाद विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना दिल्ली गए तो कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये थे।उनको दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया।स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।जिसके बाद आज सुबह तीन बजे अस्पताल के वेंटिलेटर में उन्होंने अंतिम सांस ली।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह जीना का निधन पूरे प्रदेश के साथ ही भारतीय जनता पार्टी एवं जनपद अल्मोड़ा के लिए अपूर्णनीय क्षति हुई है।भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा ने एक कर्मठ, जुझारू एवं होनहार युवा नेता खो दिया है।आज गांधी पार्क चौघानपाटा अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया।शोक व्यक्त करने वालो में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,डीसीबी के अध्यक्ष ललित लटवाल,जिला महामंत्री महेश नयाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन भट्ट, गोविन्द पिलख्वाल,जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट,दर्शन रावत जिलामंत्री नरेन्द्र प्रसाद,जिला कोषाध्यक्ष तुषारकान्त साह,मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र साह,सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,प्रकाश बिष्ट,धर्मवीर आर्या, विनीत बिष्ट,राहुल वोहरा,मनोज जोशी,रिक्खू साह,राजीव गुरूरानी, अजय वर्मा,संजय बिष्ट,मीना भैसोड़ा, सुनील बिष्ट,मनोज जोशी,हरीश पंत, जीवन चन्द्र गुप्ता,रवि कुमार,आनन्द कनवाल,धर्मेन्द्र बिष्ट,गिरीश खोलिया, कृष्ण बहादुर,सुन्दर जोशी,शरद गुरूरानी,संजय जोशी,लोकेश कालाकोटी,पंकज वर्मा,मनीष जोशी, पंकज बिष्ट,हयात गिरी,राजेन्द्र सत्याल,अनिल बिष्ट,मुकुल कुमार, पियूष कुमार,गणेश बगड़वाल,नवीन बिष्ट,नवीन कनवाल,तारा पाठक, भाष्कर जोशी,रोहित पाण्डे,निखिल टम्टा,भानु बिष्ट,कनक पंत,ललित देवड़ी,दीपक डालाकोटी,अमित मेहरा, रक्षित पंत,नीरज बिष्ट,दीपक भण्डारी, जितेन्द्र चुफाल,मोहित गड़िया,रविन्द्र रावत,गौरव रावत,भानु पंत,पंकज फत्र्याल,दीपक तिवाड़ी,तेजस बिष्ट, पवन मेहरा,चन्दन बहुगुणा,दीपक बिष्ट,सूरज टम्टा,हरीश बिष्ट सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।इसके साथ ही अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा,अल्मोड़ा विधायक एवम् विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,सोमेश्वर विधायक उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने भी शोक व्यक्त किया।