अल्मोड़ा-लॉकडाउन के बाद अल्मोड़ा निवासी विक्रम बक्शी इस वर्ष की सुपरहिट फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के भाई का रोल जित्ता के रूप में निभाया है।कल रविवार सुबह नॉर्थ स्टार प्लस सिनेमा में एनिमल के प्रमोशन के लिए वे अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। स्थानीय कलाकार गिरीश धवन ने जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कलाकार का उत्साह वर्धन करें। एनिमल फिल्म एक बड़े बजट की फिल्म में जिसमें विक्रम बख्शी ने जित्ता का रोल निभाया है।विक्रम बक्शी अपना एक होम स्टे भी चलाते हैं।इस अवसर पर स्थानीय कलाकार गिरीश धवन ने कहा कि अल्मोड़ा में कलाकारों की कोई कमी नहीं है।अब लोग बॉलीवुड और हॉलीवुड में प्रवेश कर रहे हैं जिससे अल्मोड़ा का नाम विश्व में प्रख्यात हो रहा है।कल सुबह 11:30 बजे विक्रम बक्शी स्थानीय सिनेमा घर नॉर्थ स्टार प्लस विशाल मेगा मार्ट के पास पहुंचेंगे और जनता के बीच पहुंचकर फिल्म देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *