अल्मोड़ा-स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आज स्टेडियम ओर सनशाइन एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें सनशाइन एकेडमी ने फाइनल मैच 6 विकेट से जीत लिया।तनमय भोजक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं नमन भट्ट को सर्वश्रेष्ठ गैंदबाज चुना गया।फाईनल मैच के मुख्य अतिथि गोपाल जीना,विशिष्ट अतिथि हरीश कनवाल रहें।साथ ही फाइनल मैच में सनशाइन एकेडमी के कोच भरत फर्त्याल,विकाश फर्त्याल,टीम के मेंटर गोपाल बिष्ट एवं स्टेडियम कोच कैलाश मेहरा मौजूद रहें।मैच के आयोजक स्प्रिंग डेल्स स्कूल के क्रिकेट कोच राजेन्द्र राणा एवं विपुल कार्की रहे।सनशाइन क्रिकेट एकेडमी की इस उपलब्धि पर एकेडमी के हेट कोच एवं प्रबंधक कमल भट्ट ने विजेता टीम को बधाई दी एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों से आगे और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया ओर दोनों टीम के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *