अल्मोड़ा-लोक कलाकारों की एक बैठक आज जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई जिसमें सुंदर लटवाल को लोक कलाकार महासंघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर सभी कलाकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आपका नेतृत्व सदैव कलाकार हितों की निस्वार्थ भाव से बात करता रहा है जो पूरे कला जगत के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।इसअवसर को यादगार बनाते हुए महासंघ ने वरिष्ठ रंगकर्मी दलनायकों को शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित भी किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजय कुमार व प्रकाश भट्ट ने सुंदर लटवाल के नाम का प्रस्ताव रखा।अनुमोदन मुख्य संरक्षक लोक गायक दिवान कनवाल,संरक्षक नारायण थापा,राजेन्द्र शिराडी,रमेश लाल अलोक वर्मा,कुंवर राज,गोपाल चम्याल,विनोद आर्या,सुनील कुमार,महेंद्र मेहरा,गीता सिराडी,संजय सिराडी,नंदलाल अमर बोरा,कल्याण बोरा चंदन लाल सहित सभी उपस्थित दल नायक, कलाकार व रंगकर्मियों ने किया।इस कार्यक्रम में सहायता के लिए कलाकारों ने विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा एवं श्रीमती हेमा गैंडा जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा का आभार व्यक्त किया।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय वर्मा मेयर अल्मोड़ा नगर निगम रहे।कार्यक्रम के समापन में नव नियुक्त अध्यक्ष सुंदर लटवाल ने वरिष्ठ रंगकर्मियों,वरिष्ठ दल नायको,वरिष्ठ कलाकारो का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *