अल्मोड़ा-पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ० नीलेश आनंद भरणे द्वारा चलाये जा रहे अवरोध रहित सुगम यातायात व्यवस्था व सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने के अभियान के क्रम में एस०एस०पी० अल्मोड़ा पंकज भट्ट के निर्देशन में थाना चौखुटिया में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मासी सुनील धानिक द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ऐसे स्थान को चयनित कर जहाँ पर सड़क में मलबा इकट्ठा होने की वजह से दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी।ऐसे स्थानों से मलवा हटवाया गया।जिससे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके।
