पिथौरागढ़-आज पिथौरागढ़ कांंग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में जलनिगम कार्यालय में प्रदर्शन कर अधिशासी अभियन्ता का घेराव किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिथौरागढ़ की जनता के लिए पूर्व विधायक मयूख महर द्वारा 75 करोड़ की आंवलाघाट योजना लाई गयी थी परन्तु आज भी पिथौरागढ वासियों को उसका पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे जनता बेहद परेशान है।डी०पी०आर० में 12 एम०एल०डी०पानी आने की बात थी जबकि अभी भी मात्र 5 से 6 एम०एल०डी०पानी ही जनता को मिल पा रहा है।जिस कारण पिथौरागढ़ की पेयजल आपूर्ति बाधित हो जा रही है।यूथ कांंग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा कि पिथौरागढ़ शहर की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसे में विभाग की लापरवाही से पानी के लिए हाहाकार मचना स्वाभाविक है।विभाग द्वारा जल संस्थान को दोषी ठहराना भी शोचनीय है।शहर के लिए बनाए गये टैंकों में पानी पूरा नहीं रहता है।इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट एवम् खीमराज जोशी ने कहा कि मोष्टमानू में पचास लाख लीटर का पेयजल टैंक बनाया गया है पर वो भी ज्यादातर खाली ही रहता है।जिससे पेयजल आपूर्ति ठप्प पड़ जाती है।वक्ताओं द्वारा मांग की गयी कि विभाग सही मानिटरिंग कर अविलम्ब पिथौरागढ़ की पेयजल आपूर्ति सुचारू करे।प्रदर्शन में हिमांशु ओझा,जावेद खान,करन सिंह,त्रिलोक बिष्ट, शुभम बिष्ट,लक्ष्मण प्रसाद,मोनू प्रधान, मनोज मेहता,अभिषेक कोहली,शिवम् पन्त,ललित कुमार,कमलेश कसन्याल, दीपक सौन,आनन्द धामी,जैक धामी,नवीन पैरी,नीरज जोशी,ऋषभ कल्पासी,रजत विश्वकर्मा, अभिषेक बोरा,बाब कन्याल, महेन्द्रनाथ,पवन शर्मा सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
