जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने जागेश्वर विधानसभा के ग्राम सैनोली में दैवीय आपदा (अग्नि कांड) से हुए नुकसान और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी कुशल जानी। इस अग्नि कांड में 190 घास के लूटे, 6 मवेशियों सहित 2 महिलाएं झुलस गयी थी।श्री पाण्डेय ने मौका मुआयना कर जिलाधिकारी अल्मोड़ा और वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों के बीच से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल मौका मुआयना कर राहत प्रदान करने की अपील की।श्री पान्डेय के साथ में उपप्रधान चौकुना राजु धानक,प्रकाश धानक,प्रकाश जोशी,जगदीश नेगी,दीवान नेगी,लक्ष्मण नेगी,पान सिंह नेगी,मनोज नेगी,गंगा सिंह नेगी, जैत सिंह,रोहित नेगी,महेन्द्र धानक, रोहित धानक आदि लोग उपस्थित रहे।