बागेश्वर-अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वे स्थापना दिवस पर आज बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात् युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार एवं विधानसभा अध्यक्ष संजय चन्याल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 110 दिन की भारत जोड़ो यात्रा से लौटे पूर्व विधायक ललित फर्शवान का भी सभी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला, विधायक प्रत्याशी रंजीत दास,पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र टंगडिया,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, सुनीता टम्टा,लक्ष्मी धर्मसत्तू,कमला जोशी,गिरीश कोरंगा,गोविंद कठायत आदि लोग मौजूद रहे।
