अल्मोड़ा-आज भारतीय राष्टीय छात्र संगठन के 53 वे स्थापना दिवस के अवसर पर शहर मे स्थित लेप्रोशी अस्पताल मे कुष्ट रोगियों को फल वितरण किया गया और संगठन की मजबूती के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे देश मे हो रहे लोकतंत्र की हत्या,बेरोजगारी,महंगाई और राज्य मे हो रहे पेपर लीक प्रकरण को लेकर सी बी आई जाँच की मांग को लेकर भारतीय राष्टीय छात्र संगठन अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओ द्वारा सड़क से लेकर संसद तक इन सभी मुद्दों को पहुँचाने के लिए संकल्प लिया गया।जिसमे निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन मेहरा,अधिवक्ता मोहन देवली,प्रदीप बिष्ट,बाल विक्रम सिंह रावत,छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, सांस्कृतिक सचिव नितिन रावत,संजू सिंह, अमित बिष्ट,हर्षित दुर्गापाल, नवीन कनवाल,मयंक ओली,ललित सतवाल ,अभिषेक तिवारी, अमन लटवाल, देव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
