अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में कांंग्रेसजनों ने आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस के 136 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांंग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया।गोष्ठी में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कांंग्रेस पार्टी के इतिहास के बारे में विस्तार से अपने व्यक्तव्य दिए।गोष्ठी के उपरान्त सभी कांंग्रेसजनों ने शपथ ली कि सभी कांंग्रेसजन कांंग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तथा कांंग्रेस की नीतियों को लेकर घर घर जाएंगें।इसके बाद कांंग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में जिला कांंग्रेस कार्यालय से पं० गोविन्द बल्लभ पन्त पार्क तक तिरंगा यात्रा भी निकाली।जिलाध्यक्ष पाण्डेय ने गांधी पार्क में स्थिति महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण भी किया।गोष्ठी एवं तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,गीता मेहरा,लीला जोशी,पारू उप्रेती,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,विनोद वैष्णव,यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,राबिन भण्डारी,प्रदीप बिष्ट,हर्ष कनवाल, अरविन्द रौतेला, विनोद सिंह,गोपाल चौहान,अमित बिष्ट, रमेश नेगी,पुष्कर नेगी,कमल कोरंगा,ललित जंतवाल, संजीव कर्मयाल, राहुल गोस्वामी, उमेश बिष्ट, विनय शैलानी,उमेश गुरूरानी,रोहित बिष्ट, अम्बीराम आर्या,रमेश आर्या,महेश आर्या,महेन्द्र बिष्ट, पीसी जोशी,संदीप बिष्ट, राजेन्द्र बोरा,नवीन कर्नाटक,बसन्त कनवाल, उम्मेद कनवाल,नवल बिष्ट, जितेन्द्र अधिकारी, बाल विक्रम रावत,फाकिर खान सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
