अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 24 मार्च को पुलिस दूरसंचार अल्मोड़ा (जिला कंट्रोल रूम),सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं डायल 112 का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संचार प्रणाली की कार्यप्रणाली, उपलब्ध उपकरणों की स्थिति तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की सतर्कता का गहन अवलोकन किया।संचार व्यवस्था को और अधिक प्रभावी,त्वरित एवं व्यवस्थित बनाए रखने,आपात स्थितियों में शीघ्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के संबंधितों को निर्देशित किया गया।इसके उपरांत एसएसपी द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर नगर की यातायात व्यवस्था की मॉनिटरिंग का जायजा लिया गया।इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी प्रणाली को बारीकी से परखा गया।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कैमरे सुचारू रूप से संचालित रहें तथा किसी भी तकनीकी खराबी को तत्काल ठीक कराया जाए।साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु पीए सिस्टम (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर में जाम की स्थिति, नो पार्किंग या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचित कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।डायल 112 शाखा के निरीक्षण के दौरान एसएसपी महोदय ने प्राप्त हो रही कॉल्स, रिस्पॉन्स टाइम एवं शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली।संबंधितों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कॉल पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए जिससे आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान की सके।एसएसपी अल्मोड़ा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आधुनिक तकनीकों का प्रभावी/ सुरक्षित उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा,निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता,उपनिरीक्षक राहुल राठी (पीआरओ) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






