अल्मोड़ा-आज देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा 38 वें राष्ट्रीय खेल दिनांक 31.01.2025 से 04.02.2025 तक आयोजित होने वाले योगासन प्रतिस्पर्धा की तैयारियों/कार्ययोजना को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया।एसएसपी द्वारा गोष्ठी में सम्बन्धित अधिकारियों को प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने लिये ड्यूटी प्वाइंटों चिन्हित कर जैसे एंट्री, एग्जिट गेटों,पार्किंग स्थल, होटलों आदि पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती करने व सुव्यवस्थित यातायात प्रबन्धन के लिये खिलाड़ियों व स्टाफ के आने जाने वाले रुटों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने व लाने ले जाने वाले वाहनों के पास आदि हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।साथ ही राष्ट्रीय खेलों के प्रबन्धन टीम अल्मोड़ा से तैयारियों/व्यवस्थाओं सीसीटीवी कैमरों के इंस्टॉलेशन के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।गोष्ठी के दौरान विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा,राजीव कुमार टम्टा पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार अल्मोड़ा,विजय विक्रम प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा,मनोज भारद्वाज निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई अल्मोड़ा,उमाशंकर पाण्डे निरीक्षक पुलिस दूरसंचार अल्मोड़ा,वउनि अजेन्द्र प्रसाद कोतवाली अल्मोड़ा, उनि संतोष तिवारी कोतवाली अल्मोड़ा,उनि सुमित पाण्डे प्रभारी इन्टरसेप्टर अल्मोड़ा,दान सिंह मेहता वाचक कार्यालय व अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेलों के प्रबन्धन टीम के सदस्य मौजूद रहे।
