अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर सेनानायक के पद पर स्थानान्तरण होने पर दिनांक 14.02.2026 को पुलिस लाइन अल्मोड़ा सभागार में समस्त थाना/शाखा प्रभारी/पुलिस लाईन/पुलिस कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र द्वारा किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुए क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा,रानीखेत व उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारी गणों का मार्गदर्शन किया गया।विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह,सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का जनपद अल्मोडा में लगभग 2 वर्ष 1 माह का कार्यकाल रहा। इस दौरान द्वारा जनपद में युवाओं की बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति अपनाई गई। एस एस पी पींचा के कार्यकाल में जनपद अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 181 तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर एनडीपीएस में 6.5 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थों की बरामदगी की गयी। जिस दौरान गांजा 1634 किलो,चरस 24 किलो, स्मैक-836 ग्राम व अफीम-1.14 किलो बरामद हुआ।साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा जनमानस से ठगी गई लगभग 1.5 करोड़ रुपए की धनराशि वापस कराई गई। एस एस पी पींचा द्वारा जनपद में संडे संकल्प अभियान चलाया गया जिसमें प्रथम रविवार को होटल/ढ़ाबों/बाहरी व्यक्तियों/संदिग्ध लोगों के सत्यापन,द्वितीय रविवार ऑपरेशन भल छौ,तृतीय रविवार सीएलजी,गणमान्य, वरिष्ठ नागरिक,पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी,चतुर्थ रविवार कोतवाली/थाना परिसर/शस्त्रों की साफ-सफाई अभियान,पंचम रविवार को बड़ा खाने का आयोजन कर सामूहिक भोज व पुलिस कल्याण के दृष्टिगत पुलिस जवानों और उनके परिवारों के लिये मेडिकल शिविर,खेल-कूद प्रतियोगिता व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया।साथ ही अभियान को सफल बनाने हेतु नगर/कस्बा/स्कूल/कॉलेज/संस्थानों में जागरुकता अभियान चलाया गया।उन्होंने पुलिस बल में अनुशासन, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।उनके मार्गदर्शन में संचालित अभियानों एवं त्वरित कार्यवाहियों से जनपद में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत,सीओ दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अल्मोड़ा रमेश चन्द्र,निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक),प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय,निरीक्षक दरबान सिंह मेहता यातायात प्रभारी अल्मोड़ा,निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी, थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट,थानाध्यक्ष सल्ट उनि कश्मीर सिंह,थानाध्यक्ष भतरौजखान उनि अवनीश कुमार,थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक,थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।








