अल्मोड़ा-आज पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने पुलिस कार्यालय के सभागार में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से समस्त थाना प्रभारियों,स्था०अभि० इकाई,फायर सर्विस एसडीआरएफ एवं अन्य शाखा प्रभारी के साथ वर्चुअल रूप से जुड़कर मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर मासिक अपराधों की समीक्षा की गयी।अपराध गोष्ठी के दौरान समस्त प्रभारियों से कर्मगणों की विभागीय/व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में पूछते हुए निम्न दिशानिर्देश दिए गए।कोरोना पाजिटिव अधि०कर्मचारियों का प्रत्येक दिन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाय।डी0जी0पी0 महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान मिशन हौसला के अन्तर्गत प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण एवं जरूरतमन्दों की मदद की जाय।अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे पुलिस पेन्शनरों/सीनियर सिटिजन से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाय।अवकाश या अन्य ड्यूटी से जनपद में वापस आने वाले पुलिस कर्मियों का अनिवार्य रूप से कोरोना टेस्ट कराया जाय।होम आईसोलेशन में रहने वाले पुलिस अधि०/कर्म० की प्रतिदिन कुशलक्षेम पूछ उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाय।कोविड के दृष्टिगत समय-समय पर थाने चौकी एवं कार्यालयों को सैनिटाइज करवाया जाय।थाना प्रभारियों को थानों में लम्बित विवेचनाओं/अभियोगों/शिकायती प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण किये जाय।लाॅकडाउन का फायदा उठाकर मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्व कार्यवाही की जाय।कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत आम जनमानस को लगातार जागरूक व नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही तथा कोविड कर्फ्यू का पूर्णतः पालन करवाया जाय।सभी थाना प्रभारी एवं अधिनस्थ कर्मचारी गणों द्वारा ड्यूटी के दौरान डबल मास्क एवं फेस सील्ड का प्रयोग किया जाय।नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड वाइव्स वेलफेयर को निर्देशित किया गया कि पुलिस कार्मिकों के परिवारजनों से समय-समय पर वार्ता कर उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किये जाय।मौसम के दृष्टिगत अपने-अपने थानों में आपदा उपकरणों को सही स्थिति में रखें जिससे अचानक आवश्यकता पड़ने पर बाधा उत्पन्न न हो।एस०एस०पी० अल्मोड़ा ने विशिष्ट कार्य करने वालों निम्न अधि०/कर्मचारियों को किया सम्मानित जिनमें थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेंद्र बिष्ट को अपने थाना क्षेत्र में कोविड-19 नियमों से आमजन को अधिक से अधिक जागरूक एवं नियमों का पालन करवाये जाने पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।विगत माह सल्ट विधानसभा उपचुनाव के दौरान कड़ी मेहनत एवं लगन से चुनाव सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु का० विनोद कुमार मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिन्हें BEST EMPLOYEE OF THE MONTH चुनकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।मिशन हौसला के अन्तर्गत विशिष्ट कार्य करने वाले उ०नि० सुनील धानिक मासी चौकी प्रभारी,का० 352 दीपक सक्टा,का० 45 गुरमेज तथा होमगार्ड पंकज गिरी थाना चौखुटिया द्वारा ग्राम- झुडंगा से मूर्छित व्यक्ति को डेढ़ किलोमीटर पैदल एवं नदी पार कर अस्पताल पहॅुचाया गया,इनके इस विशिष्ट/मानवीय कार्य हेतु मिशन हौसला प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।गोष्ठी के दौरान पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा वीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार सहित सभी थाना प्रभारी ऑनलाइन एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहें।