अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 28.06.2022 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा में दिनांक 15.05.2022 से दिनांक 28/06/2022 तक चली उत्तराखंड पुलिस/फायर आरक्षी भर्ती की जनपद अल्मोड़ा की शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा की भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सकुशल सम्पन्न कराने पर भर्ती प्रक्रिया मे लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रीति भोज का आयोजन किया गया।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखंड पुलिस/फायर आरक्षी भर्ती की जनपद अल्मोड़ा की शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा की भर्ती प्रक्रिया को भीषण गर्मी व बारिश की परवाह किये बिना अथक परिश्रम से बिना किसी विवाद/निष्पक्ष/पारदर्शिता से सकुशल सम्पन्न कराने पर भर्ती प्रक्रिया मे लगे समस्त अधि०/कर्मचारियों को बधाई दी गई।प्रीति भोज के दौरान विमल प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक सदर अल्मोड़ा,तपेश चन्द पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत,सुश्री ओशिन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स,राजीव कुमार टम्टा पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार अल्मोड़ा,जितेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा,राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा,गणेश सिंह हरड़िया निरीक्षक यातायात,श्रीमती पुष्पा भट्ट प्रधानलिपिक,संजय जोशी प्रभारी चौकी धारानौला,जीवन सिंह सामंत इंटरसैप्टर सहित भर्ती प्रक्रिया में लगे अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
