अल्मोड़ा-दिनांक 02/07/2022 को गायत्री विद्या पीठ से जुड़े टीम द्वारा प्रदीप राय एसएसपी अल्मोड़ा से पुलिस कार्यालय में आकर भेंट एवम गोष्ठी की गई।गोष्ठी में गायत्री परिवार की टीम द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रचलन में लगाम लगाने हेतु नशे के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही एवम अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उठाये जा रहे कदम की सराहना की गई।गोष्ठी में गायत्री परिवार द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान में सहयोग किये जाने की बात कही।एस०एस०पी०अल्मोड़ा ने बताया कि अल्मोड़ा पुलिस नशे के दलदल में फंसे युवाओं की काउंसलिंग भी कराएगी, जिससे युवा इस मकड़जाल से बाहर निकल सकें,इसके लिए आमजन मानस का सहयोग जरूरी है।इसके अतिरिक्त गायत्री परिवार के सहयोग से पुलिस लाईन में बच्चों को संस्कारवान बनाने,अच्छाई/बुराईयों के प्रति जागरूक करने/जीवन मूल्य से अवगत कराए जाने हेतु पुलिस लाइन में कार्यशाला का आयोजन किये जाने हेतु कहा गया।गोष्ठी में डॉ० मंजू बोरा, मंजू जोशी,सरोज भट्ट,दीप जोशी, निर्मला अधिकारी,मीनू भट्ट,उषा जोशी,रजनी जोशी,डा० जे०सी० दुर्गापाल,सरोज मलकानी,बलवंत कनवाल,भीम सिंह,सतीश चंद्र,अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
