अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी द्वारा थाना द्वाराहाट व थाना चौखुटिया का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।थाना द्वाराहाट में निरीक्षण के दौरान थाना द्वाराहाट के थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस,मालखाना,हवालात,कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय का निरीक्षण किया गया,कर्मचारियों के लिए बनने वाले भोजन की गुणवत्ता व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने,थाने पर नियुक्त अधि/कर्मचारियों की मीटिंग भी ली गई।थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर आने वाले आगन्तुकों के साथ मर्यादित व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश भी दिये गये जिससे आम जन-मानस में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट व थाना द्वाराहाट के अन्य अधि/कर्म गण मौजूद रहे।थाना चौखुटिया में निरीक्षण के दौरान थाना चौखुटिया के थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस, मालखाना,हवालात,कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय का निरीक्षण किया गया।थाने पर नियुक्त अधि/ कर्मचारियों की मीटिंग भी ली गई। थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर आने वाले आगन्तुकों के साथ मर्यादित व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश भी दिये गयेजिससे आम जन-मानस में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो।इस दौरान थाना चौखटिया की खीड़ा चौकी का भी औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थाना चौखुटिया के मैस व थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मचारियों के भोजनालय व थाना परिसर,थाने के शौचालयों व स्नानागारों अच्छी साफ-सफाई मिलने पर कर्मचारियों के लिए भोजन बनाने वाले अनुचर राम सिंह को भोजनालय की अच्छी साफ-सफाई व देख-रेख के लिए व थाने के स्वच्छक रामपाल को थाना परिसर,शौचालय व स्नानागार की अच्छी साफ-सफाई के लिए पुरुस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महन्त व थाने के अन्य अधि/कर्म गण मौजूद रहे।
