अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनाक 22.02.2021 को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में देवभूमि व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में पदाधिकारियों द्वारा वाहनों की पार्किग एवं रात्रि गश्त को बढ़ाने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुम्भ के दृष्टिगत रात्रि गश्त भी प्रभावित हुई है,सहयोग से ही समस्या का समाधान किया जा सकता है।पदाधिकारियों द्वारा चौकीदार नियुक्त किये जाने पर सहमति व्यक्त की गयी।नगर में सीसीटीवी कैमरों पर वार्ता की गयी जिसमें व्यापारियों को अपनी दुकान के बाहर भी सीसीटीवी स्थापित किये जाने हेतु कहा गया।देवभूमि व्यापार मण्डल अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि वे स्थानीय विधायक से नगर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने हेतु अनुरोध करेंगें।नगर में यातायात समस्या पर पार्किग हेतु उपयुक्त स्थलों को चिन्हित किये जाने हेतु व्यापार मण्डल को कहा गया।जहाॅ पर पुलिस द्वारा बोर्ड स्थापित किये जायेगें कहा कि वन साइड पार्किग,अन्य पार्किग योग्य स्थलों पर वन साइड व्यवस्थित पार्किग पर विचार किया जायेगा।
सड़क पर गलत तरीके से पार्किग जो यातायात को बाधित करें या अनावश्यक रूप से खड़े रहने वाले वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जायेगी।उक्त बैठक में वीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरेन्द्र चौधरी, निरीक्षक एलआईयू कमल कुमार पाठक,व्यापार मण्डल के दीपेश चन्द्र देवभूमि व्यापार मण्डल अध्यक्ष, गणेश चन्द्र जोशी उपाध्यक्ष,मंगल सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
