अल्मोड़ा-दिनांक 20 फरवरी को चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम एस एस पी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया,तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया।परेड के दौरान दौड़,तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल, शस्त्राभ्यास,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया।परेड में उपस्थित जवानों को बलवा ड्रिल के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।परेड के पश्चात एस एस पी द्वारा पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया और प्रगतिशील निर्माण कार्यों के संबंध में प्रतिसार निरीक्षक श्री रमेश चंद्र को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत,सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना,प्रभारी निरीक्षक कोताली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, वउनि सोमेश्वर कृष्ण कुमार,उनि सपु मोहित कुमार,एसडीआरएफ, पुलिस लाईन के अधि/कर्मगण मौजूद रहे।
