अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 2 अप्रैल को अल्मोड़ा के प्रमुख बाजार क्षेत्रों का दौरा कर नगर की यातायात एवं नगर निगम पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।इस दौरान बाजार में माल रोड, चौघानपाटा, केमू स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, शिखर तिराहा, एलआर साह रोड और सहित अन्य संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर यातायात स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी ने पर्यटन सीजन, बढ़ती भीड़ और वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात नियमों के पालन कराने हेतु प्रभारी यातायात/इंटरसेप्टर सुमित पांडे को नो पार्किंग, दोपहिया वाहनों में ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, रेस ड्राइविंग, रेट्रो साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा वन-वे व्यवस्था के उल्लंघन जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए कड़े निर्देश दिए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय को संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध और अराजक तत्वों पर निगरानी रखने, पिकेट, पैदल गश्त और मोबाइल ड्यूटी बढ़ाने के निर्देश दिए। जिससे नगरवासियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सकें।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय, इंस्पेक्टर एल आई यू मनोज भारद्वाज,निरीक्षक दूरसंचार उमा शंकर पांडे, प्रभारी यातायात/इंटरसेप्टर सुमित पांडे सहित अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *