अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि/कर्म गणों से उनकी व्यक्तिगत,सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों,अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को तैयारियां पूर्ण करने व थाना क्षेत्रों में बीट कर्मियों को और अधिक सक्रिय कर आपसी रंजिश,लड़ाई-झगड़े करने वाले तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम के लिये प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर संलिप्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में ऑपरेशन कालनेमि के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने व उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।सभी विवेचकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करने के लिये के निर्देशित किया गया, जिससे अधिक से अधिक मामलों में अपराधियों को सजा दिलाई जा सकें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में सघन चेकिंग/वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर आपराधिक/संदिग्धों पर सतर्क दृष्टिगत रखने हेतु निर्देशित किया गया।ऑपरेशन भल छौ के तहत समस्त थाना प्रभारियों को एकल वरिष्ठ नागरिकों व पुलिस पेंशनरों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम लेकर समस्याओं के बारे में पूछकर त्वरित निस्ताकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। मानसून सीजन के दृष्टिगत समस्त थाना/फायर/एसडीआरएफ को आपदा उपकरण को कार्यशील दशा में रखने व अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये।मानसून सीजन के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग,शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये। लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण,लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया।थाना स्तर पर टीम बनाकर अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।जनजागरुकता,नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।समस्त थाना प्रभारियों को साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनमें साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।समस्त बीट कर्मियों को लगातार अपने-अपने बीटों पर भ्रमण कर सजग रहते हुए आपराधिक व अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।साथ ही ई-बीट बुक एप में कार्यवाही करते हुए स्मार्ट पुलिसिंग अपनाने के लिये प्रेरित किया गया।प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी उपेन्द्र शर्मा द्वारा अभियोजन सम्बन्धी विषयों पर उपस्थित थानाध्यक्षों व विवेचकों का मार्ग दर्शन किया गया।त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाले अफवाह,झूठी खबर, फेक न्यूज आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक कार्यवाही कर जनमानस को सत्यता से अवगत कराये।उपस्थित अधि/कर्मगणों को ड्रग्स डिटेक्शन किट व बॉडीवॉर्न कैमरा का संचालन व प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया।जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को जनता के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गई।कोतवाली अल्मोड़ा में विगत माह चोरी का अनावरण,स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी व गुमशुदा नाबालिग बालक को बरामद करने में सराहनीय योगदान देने वाले कोतवाली अल्मोड़ा में नियुक्त प्रभारी चौकी धारानौला उनि आनन्द बल्लभ कश्मीरा को एम्प्लॉय ऑफ़ दि मंथ चुना गया।एसएसपी द्वारा विगत माह जून में प्रभावी पुलिसिंग,मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले एम्प्लॉय ऑफ़ दि मंथ सहित 13 अधिकारी/कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों में अपर उनि चन्द्रमोहन पाण्डे साइबर सेल,कानि 124 नापु नीरज पाल थाना भतरौजखान,हेड कानि 194 ना पु प्रकाश चन्द्र थाना भतरौजखान,म हेड कानि मीना तिवारी सूचना सैल,हेड कानि चालक नारायण राम पुलिस लाइन अल्मोड़ा,म कानि 488 नापु दीपिका गुंज्याल मीडिया सेल,कानि 16 नापु सुरेन्द्र सिंह थाना सल्ट,कानि 58 सपु विनोद कुंवर यातायात सेल,फायर चालक हरि सिंह अधिकारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा,अनुचर प्रताप नाथ पुलिस लाईन,होमगार्ड 1068 प्रदीप चौधरी सीओ कार्यालय,होमगार्ड 1114 राजेन्द्र भण्डारी वाचक शाखा शामिल रहे।इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी,सीओ रानीखेत विमल प्रसाद,सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा,सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र कुंवर,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक अशोक धनकड़ कोतवाली रानीखेत,निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा,निरीक्षक अभिसूचना अल्मोड़ा मनोज भारद्वाज,निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे,पीआरओ/प्रभारी मीडिया सेल निरीक्षक मदन मोहन जोशी,निरीक्षक सुशील कुमार थानाध्यक्ष भतरौजखान,कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ अल्मोड़ा, निरीक्षक भुवन जोशी प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा,थानाध्यक्ष चौखुटिया उनि सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष सल्ट उनि प्रमोद पाठक,थानाध्यक्ष द्वाराहाट उनि अवनीश कुमार,थानाध्यक्ष देघाट उनि दिनेश नाथ महंत,थानाध्यक्ष सोमेश्वर उ नि कश्मीर सिंह,थानाध्यक्ष लमगड़ा उनि राहुल राठी,थानाध्यक्ष दन्या उनि जसविन्दर सिंह,थानाध्यक्ष धौलछीना उनि विजय नेगी, एफएसएसओ वंश नारायण यादव,प्रभारी साइबर सेल श्रीमती कुमकुम धानिक,आशुलिपिक महेश कश्यप,प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक उनि मोहित कुमार,प्रभारी इन्टरसेप्टर उनि सुमित पाण्डे,प्रभारी सीसीटीएनएस श्रीमती बरखा कन्याल,उनि हीरा सिंह,दान सिंह मेहता वाचक एसएसपी अल्मोडा, एएसआई अमित कुमार (आंकिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *