अल्मोड़ा-एस एस पी अल्मोड़ा के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस का औचक चेकिंग अभियान जारी है।जनवरी के पहले सप्ताह में औचक चैकिंग की चपेट मे आए 868 लोगों पर चालानी कार्यवाही की गयी।यातायात नियमों का उल्लघंन करने/सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने/अराजकता फैलाने व धूम्रपान करने वालो पर भी चालानी कार्यवाही की गरी तथा 05 वाहन हुए सीज किये गये।प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नए वर्ष में प्रभावी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु समस्त जनपद के समस्त सीओ व थाना प्रभारियों/निरीक्षक यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पिलाने वालों, अराजकता फैलाने वालों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।जनपद पुलिस द्वारा औचक चैकिंग अभियान के दौरान वर्ष 2023 जनवरी के प्रथम सप्ताह में मोटर वाहन अधिनियम, उत्तराखंड पुलिस अधिनियम व कोटपा एक्ट के तहत 868 लोगों पर कार्यवाही की गई है।यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर मोटर वाहन अधिनियम मे 735 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 05 वाहन सीज किये गये।सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर कोटपा एक्ट में 19 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने व शराब पीने/पिलाने पर उत्तराखंड पुलिस एक्ट में 114 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।इस कार्यवाही के दौरान 4,45,650 रु0 का जुर्माना वसूला गया।
