अल्मोड़ा-आरासल्फड़ गाँव दन्या क्षेत्र के गाॅववासियों द्वारा भुवन चन्द्र के साथ मारपीट कर गम्भीर चोट पहुॅचाकर उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मृत्यु के सम्बन्ध में थाना दन्या में पंजीकृत अभियोग में पंकज भट्ट एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी आरोपियों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार किये जाने तक उ०नि० नीरज भाकुनी सहित की एस०ओ०जी० टीम को सख्त निर्देश देते हुए पूरी टीम को दन्या में तैनात किया गया है।अभियोग की विवेचना प्रभारी एस०ओ०जी० भूपेन्द्र बृजवाल द्वारा की जा रही है।परिणाम स्वरूप उ०नि० नीरज भाकुनी एस०ओ०जी० टीम एवं थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी की संयुक्त टीम द्वारा वायरल वीडियो की तहकीकात कर अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।दिनाॅक 01/02.05.2021 की रात्रि एसओजी व दन्या पुलिस टीम द्वारा वीडियो में मारपीट करने वालों को चिन्हित कर गाॅव में दबिश देकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।सभी सम्मानित जनता/युवाओं से विनम्र अपील है कि कृपया धैर्य/ कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करें।वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले सभी को चिन्हित कर लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में पूरन चंद्र पाण्डेे उम्र 51 वर्ष पुत्र नन्दा बल्लभ पाण्डेे निवासी आरासल्फड़़,दन्या,दिवान सिंह उम्र 63 वर्ष पुुत्र राम सिंह निवासी आरासल्फड़़ दन्या,बसन्त बल्लभ पाण्डे उम्र 30 वर्ष पुुत्र केशव पाण्डे निवासी आरासल्फड़़ दन्या शामिल हैं।गिरफ्तारी पुुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी,उ०नि० नीरज भाकुनी,उ०नि० इन्दर ढैला,का० दीपक खनका,का० दिनेश नगरकोटी,का० राजेश भट्ट शामिल रहे।