अल्मोड़ा-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लाईन अल्मोड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जो कि 16 जुलाई हरेला पर्व तक लगातार चलेगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ललित पाण्डे निदेशक सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान जाखनदेवी (पद्मश्री अवार्ड से अलंकृत) का एसएसपी अल्मोड़ा महोदय द्वारा पुलिस स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।पाण्डे जी द्वारा पर्यावरण को हरा-भरा रखने हेतु सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण किये जाने हेतु जागरूक किया गया।ललित पाण्डे एवं पंकज भट्ट एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन परिसर में छायादार एवं फलदार पेड़ लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।साथ ही समस्त सम्मानित जनता को पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु अधिक से अधिक पेड़-पौंधे लगाने की अपील की है। कार्यक्रम में मातवर सिंह रावत पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा,राजीव कुमार पुलिस उपाधीक्षक संचार,जीतेन्द्र पाठक,कमल कुमार पाठक निरीक्षक एलआईयू,निरीक्षक भूपेन्द्र बृजवाल वाचक सहित अन्य पुलिस अधि०/कर्मचारियों से पुलिस लाईन परिसर में 250 पेड़ो का वृक्षारोपण किया गया।इसी क्रम में जनपद के सभी थानो/चौकी प्रभारियों एवं कर्मचारी गणों द्वारा थाना परिसर एवं आस-पास कई फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी सहभागिता निभाई गयी।नींबू,बाॅस, जामुन,उतीस,बाॅज,मोरपंखी,खुमानी, रीठा,अमरूद आदि फलदार एवं छायादार लगभग 2000 से अधिक वृक्षारोपण किया गया।
