अल्मोड़ा-एस एस पी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने पुलिस अधिकारियों,जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और जवानों संग खूब होली खेली।सभी जवानों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा व दृढ़ता के साथ ड्यूटी करते हुए होली को सकुशल संपन्न कराने पर बधाई दी।होली लेकर जवानों संग जिलाधिकारी आवास पहुंचे पुलिस कप्तान।जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय व सीडीओ दिवेश शाशनी को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी,उनके द्वारा भी गुलाल लगाकर एसएसपी अल्मोड़ा और पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को बधाई दी गई।होली के गीतों पर जिलाधिकारी व एस एस पी ने जवानों संग ताल मिलाई,सभी ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली।उमंग,उत्साह,उल्लास के साथ रंगों का पावन पर्व मनाया गया।इस दौरान सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी,सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा,प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय,निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पांडे, निरीक्षक मदन मोहन जोशी, पीआरओ सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण व अन्य संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
