अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश आज दिनांक 14/5/2022 को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर पर वाहन संख्या UK01B-9720 स्काँर्पियों को चैक किया गया तो चालक गोविन्द बल्लभ तिवारी उम्र 38 वर्ष पुत्र प्रयाग दत्त तिवारी निवासी कसारदेवी अल्मोडा के कब्जे से कीमत करीब 1,70,000 रूपये की कुल 96 बोतल बियर व 51 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। अभियुक्त गोविन्द वल्लभ तिवारी उपरोक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि०विजय नेगी,कानि०गिरीश चन्द्र,कानि० महेश आर्या शामिल रहे।