अल्मोड़ा-श्रवण शक्ति संस्था हल्द्वानी के सौजन्य से कान कम सुनने की समस्याओं से सम्बन्धित रोगियों के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय शील भैंसियाछाना अल्मोड़ा में निशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें कान से सम्बन्धित बीमारियों के मरीजों की कान की जांच के साथ पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की भी जांच(ओएई) की गयी।शिविर में लगभग पांच दर्जन से अधिक मरीज पहुंचे।इस शिविर में आडियोलाजिस्ट अमित मौर्या,डा०राजेश सिंह,अमन सक्सेना,विनय कुमार, गोविन्द सिंह कनवाल आदि उपस्थित रहे।शिविर में ग्राम पंचायत शील के सदस्यों का सहयोग काफी सराहनीय रहा।
