अल्मोड़ा-आज स्प्रिगडेल्स स्कूल में भौतिकी विभाग के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।जिसमें इतिहास में महान आविष्कार एवं आविष्कारकों के बारे में जानकारी दी गई।बीपी मशीन , पेनड्राइव,घड़ी ग्लूकोमीटर एवं मोबाइल फोन से लेकर प्रोजेक्टर समेत 20-25 अविष्कारों एवं उनके आविष्कारक को की जानकारी 11वीं कक्षा के भौतिकी के छात्रों ने दी।इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योत्सना सोहनलाल एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष विपुल कार्की, उप प्रधानाचार्य संदीप जोशी समेत सभी शिक्षक गण मौजूद थे।
