अल्मोड़ा-दिनांक 5.05.2021 को राजेन्द्र सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्ग हवालबाग विवेकानन्द कृषि अनुसंधान के निर्माणाधीन बिल्डिंग में कार्य करने वाले बिहारी मजदूरों को तथा नाकोट, एवं मनान के ग्रामीण महिला एवं पुरुषों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरुक करते हुए,मास्क वितरित किया गया तथा बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहन निकलने एवं सामाजिक दूरी,मास्क पहनने एवं सैनेटाईजर का प्रयोग करने की अपील की गयी।