सोमेश्वर-सोमेश्वर के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। जनसभा में कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।अपने संबोधन में गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज है और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।जनसभा में उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और जनसमर्थन के दम पर बदलाव लाएगी।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभा स्थल कांग्रेस के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र बाराकोटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर राजू भट्ट,ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला बहादुर सिंह मेहता,कंडारकुंवा रमेश भंडारी,हवालबाग द्वितीय ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल, मजखाली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य कुंदन सिंह भंडारी,जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल,जिला पंचायत सदस्य कुंदन राम,बाड़ेछीना ब्लॉक अध्यक्ष पूरण सिंह सुप्याल, हवालबाग प्रथम ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,धौलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष बिशन सिंह बिष्ट, रंजीत नयाल,भुवन दोसाद, ललित मेहता,कृष्ण सिंह बिष्ट, नवल जोशी,दीपक सैजारी, गोविंद बाल्टियाल, हीरा सिंह महरा, राजू चिलवाल, श्याम सिंह दोसाद, भीम सिंह अल्मिया, गणेश बजेठा, लक्ष्मण सिंह, पंकज पाठक, गणेश पाठक, दिनेश पिलख्वाल, महेश नेगी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *