अल्मोड़ा-सिविल जज सिनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशन में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर दिनांक 29 जनवरी को राजकीय प्राथमिक विद्यालय (रामलीला मैदान) सोमेश्वर में आयोजित किया जा रहा है।तहसील सोमेश्वर की जनता को सूचित किया जाता है कि अधिक से अधिक मात्रा में शिविर में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।उक्त शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा क्षेत्र की जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किये जाने का प्रयास किया जायेगा।
