अल्मोड़ा-आज सोमेश्वर युवा कांग्रेस कार्यालय में कांंग्रेस संगठन के लोगों के द्वारा स्व० इन्दिरा हदृयेश को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल ने कहा कि इंदिरा हृदयेश एक सच्चे मायने में असल राजनेता थी।जो वास्तव में जनता को लोकतंत्र का एहसास कराती थी।उन्होंने कहा कि मैडम का जाना एक युग का अंत है।युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी ने कहा कि उन्होंने बिना किसी राजनैतिक पृष्ठभूमि के एक महिला होते हुए भी 70 के दशक में राजनीति जैसे एक मुश्किल पेशे में व महिलाओं के लिए उस दौर की बनी-बनाई लीग को तोड़कर पहले अविभाजित उत्तर-प्रदेश फिर उत्तराखंड की राजनीति में अपने आप को स्थापित किया।उन्होंने कहा कि स्व० इंदिरा जी कांग्रेस पार्टी की एक वरिष्ठ और सम्मानित नेता थी।जिन्होंने जीवन भर कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए काम किया।आधुनिक हल्द्वानी के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनका अपनत्व आज भी सभी के लिए अनुकरणीय है।इंदिरा जी का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है,इस चुनौतीपूर्ण समय में उनके जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गहरा सदमा लगा है।शोकसभा में ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल,युवा कांंग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी,राजीव गांधी संगठन के प्रदेश पदाधिकारी प्रकाश बिष्ट, राजू भट्ट,संतोष कुमार,न्याय पंचायत अध्यक्ष शिवराज सिंह नयाल,मीडिया प्रभारी राजेश गिरी,गोपाल टम्टा,राहुल आर्या,हयात सिंह कैड़ा,वीरेन्द्र मेहता,भुवन चन्द्र भट्ट, प्रकाश आर्या सहित दर्जनों कांंग्रेसजन शामिल रहे।