सोमेश्वर-सोमेश्वर विधानसभा के कुवांली क्षेत्र में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम प्रभारी राहुल खोलिया के नेत्तृत्व में और ब्लॉक अध्यक्ष द्वाराहाट राजेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम तरीके से मनाया गया।रोतपूर स्थित शहीद स्मारक में ध्वजारोहण कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व रेवाधर अधिकारी की मूर्ति का माल्यार्पण किया गया और उनके परिवार को सम्मानित किया। तत्पश्चात ग्राम सुतरगाव के कफलना में
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व लाल सिंह रावत और स्व गोविंद सिंह रावत के परिवार और कुवाली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व गुंसाई लाल वर्मा के परिवार को सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा भी देश के लिये अपनी कुर्बानी दे चुके महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।साथ ही मुख्य बाजार में पद यात्रा निकाली गयी।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश लाल वर्मा,किशोरी लाल वर्मा,मनोज बिष्ट,जगत सिंह नेगी,पूरन सिंह बिष्ट,हिमांशु तिवारी,भीम सिंह मेहता,नारायण सिंह बजेठा,भूपाल सिंह बोरा,मोहन सिंह रावत,प्रकाश अधिकारी,दयाल बोरा,मोहम्मद रफिक और अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।