सोमेश्वर-आज ब्लाक कांंग्रेस कार्यालय सोमेश्वर में एक बैठक का आयोजन ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांंग्रेसजनों द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया।बैठक प्रारम्भ होने से पूर्व कांंग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।बैठक में प्रत्येक बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा की गयी।प्रत्येक बूथ स्तर तक जाकर कमेटियों का गठन करने पर सर्वसहमति जताई गयी।साथ ही भाजपा सरकार पर महंगाई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को काटने का आरोप लगाया गया।इस पर गहन चिन्ता जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुंचाना होगा ताकि वर्ष 2022 में उत्तराखंड में कांंग्रेस की सरकार बन सके और उत्तराखंड के सभी वर्ग के कार्यों,विकास कार्यों,जनकल्याणकारी योजनाओं को पुनः प्रारम्भ किया जा सके जिसका लाभ सभी तक पहुंच पाए।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष सोमेश्वर किशोर सिंह नयाल,भुवन दोशाद,बालम भाकुनी, किशन सिंह भोज,चन्द्र शेखर लोहनी,हीरा मेहरा,श्याम दोशाद,प्रकाश खाती,राजीव भट्ट, राहुल,कृष्णा बिष्ट,चन्दन वर्मा,लाल सिंह बजेठा,संतोष आर्या,राजीव बोरा सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
