अल्मोड़ा-डॉ० मंजूनाथ टीसी एसएसपी अल्मोड़ा के जनपद में आगमन के पश्चात युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर कार्यवाही किये जाने हेतु थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सतर्क किया गया है।इसी क्रम में दिनाॅक 24/12/2021 को एसओजी अल्मोड़ा की पुलिस टीम द्वारा होटल मैनेजमेंट से आगे बेस तिराहे की ओर एक युवक को चैक किये जाने पर कब्जे से 9.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु०अ०स०-134/2021 धारा- 8/21 एनडीपीएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई।एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक पूर्व में नैनीताल में होटल मैनेजमेंट का छात्र रह चुका है हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहा था।अधिक लाभ हेतु अल्मोड़ा के युवाओं को छोटी छोटी पुड़िया बनाकर देने की फिराक में था।पुलिस द्वारा अन्य पूछताछ कर जनपद में बेचने व खरीदारों को चिन्हित करने की रणनीति बनाई जा रही है,जिससे युवाओं को इस मकड़जाल में फंसने से बचाया जा सके।अभियुक्त की पहचान अभिषेक नेगी उम्र 24 वर्ष पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी निवासी मल्ला जोशीखोला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।बरामदगी में 9.52 ग्राम स्मैक,इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है जिसकी कुल कीमत 95,000 रूपये है।गिरफ्तारी टीम में उ०नि० नीरज भाकुनी एसओजी,का० दिनेश नगरकोटी,का० संदीप सिंह,का० राजेश भट्ट शामिल रहे।
