अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा एसओजी टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर एसओजी व जनपद पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।दिनांक 21/07/2022 को एसओजी व थाना सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट के नेतृत्व मे चैकिंग के दौरान सल्ट लमखाल बैंड नैल तिराहे के पास 1 युवक के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में कुल 9.053KG गाँजा कीमत 135795/-रु० बरामद होने पर युवक को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि पूछताछ करने पर युवक द्वारा बताया गया कि वह गाँजा लेने आज रामनगर से सराईखेत आया था। कटपतिया व ईकोखेत से 2 लोगो से बातचीत करके उनसे गाँजा लिया, उनको मैने 9000/-रुपये दिये वो चले गये उनका नाम-पता मैं नही जानता हूं।गिरफ्तार युवक का नाम
प्रदीप कुमार उम्र करीब 27 वर्ष पुत्र श्री रामपाल निवासी ग्राम ब्यौर कासमाबाद थाना इस्लामनगर तह० बिसौली जिला बदायूँ उ०प्र०
हाल मौहल्ला शक्तिनगर रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल है।
बरामदगी में 09.053 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कुल कीमत 1,35,795 रुपये है।पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट,कानि० संजू कुमार थाना सल्ट,कानि०मनमोहन सिंह एसओजी,हो०गा० मनोज शर्मा शामिल रहे।
