अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब की बिक्री,तस्करी एवं भण्डारण की रोकथाम में कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनांक 02-04-2021 को रानीखेत पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम ने SN श्रीवास्तव अस्पताल को जाने वाले रास्ते पर नूतन बार के नीचे की तरफ बने टिन शेड में 25 पेटी अवैध Mc Dowells whiskey अंग्रेजी शराब के अवैध भंडारण के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए कोतवाली रानीखेत में मु0अ0सँ0- 06/21 धारा- 60 आबकरी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।बरामदगी में 25 पेटी अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत 1,68000 रुपये है बरामद हुई है।अभियुक्त की पहचान विकास उम्र 24 पुत्र कैलाश चंद्र निवासी ग्राम गेरड़ पो0 ताड़ीखेत तह0 रानीखेत जनपद- अल्मोड़ा के रूप में हुई है।गिरफ्तारी टीम में व0उ0नि0 फिरोज आलम,उ0नि0 नीरज भाकुनी (SOG),कानि0 मुकेश टंगड़िया,कानि0 योगेंद्र प्रकाश,कानि0 दीपक खनका(SOG),कानि0 दिनेश नगरकोटी(SOG) शामिल रहे।