अल्मोड़ा-अमित श्रीवास्तव प्रभारी एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं एस०ओ०जी०टीम को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स के नेतृत्व में जनपद की एस०ओ०जी० व अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।अल्मोड़ा एस०ओ०जी व अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा जा रहा है,नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही हैं।नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तन्त्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भंवर में फसाने वालो को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा हैं।
इसी क्रम में दिनांक 16/04/2022 को एस०ओ०जी० टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा पाण्डेखोला नियर दीन दयाल पार्क से 100 मी० पहले लक्ष्मेश्वर की तरफ पर वाहन मो०सा० संख्या यूके 01 सी-5617 को रोककर चैक किया गया तो मो० सा० मे दीपक भाकुनी जो मो०सा० को चला रहा था और सत्यम साह युवक सवार थे,जिनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग से 17.60 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी कीमत लगभग 1,76,000 रु० है व एक इलेक्ट्राँनिक तराजू बरामद हुआ।दीपक भाकुनी के कब्जे से स्मैक की बिक्री के कुल 32,000 रु० भी बरामद हुए।दोनों युवको को धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार व वाहन को सीज कर कोतवाली अल्मोड़ा मे मु०अ०सं० 39/2022 अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही हैं।उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार ने बताया दोनो युवको से पूछताछ करने पर बताया कि यह स्मैक वो लोग हल्द्वानी से खरीदकर अल्मोड़ा में लड़को को बेचने के लिये लाये थे जिसमे से कुछ स्मैक बेच दी है और शेष स्मैक यह है।पुलिस द्वारा अन्य पूछताछ कर जनपद में स्मेक बेचने व खरीदारों को चिन्हित करने की रणनीति बनाई जा रही है जिससे युवाओं को इस नशे के मकड़जाल से बचाया जा सके।गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान दीपक भाकुनी पुत्र कृपाल सिंह भाकुनी निवासी स्यालीधार पाण्डेखोला अल्मोड़ा थाना व जिला अल्मोड़ा उम्र-30 वर्ष व सत्यम साह पुत्र विजय साह निवासी लक्ष्मेश्वर थाना व जिला अल्मोड़ा उम्र-26 वर्ष के रूप में हुई है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि०सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल कोतवाली अल्मोड़ा,कानि०दीपक खनका एसओजी,कानि०दिनेश नगरकोटी एसओजी शामिल रहे।