अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सभी संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्षों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें राज्य विश्वविद्यालयों में पीएचडी में पंजीकृत शोधार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने के संबंध में चर्चा हुई।बैठक में कहा गया कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पंजीकृत शोधार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए अपने आवश्यक प्रमाण पत्रों को संबंधित संकायाध्यक्षों से अग्रसारित कराकर शोध एवं प्रसार निदेशालय में 25 अगस्त तक जमा कराएंगे। उसके बाद आवेदकों की मेरिट सूची निर्मित कर चयनित आवेदक शोधार्थियों की सूची को छात्रवृत्ति के लिएउच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड शासन को भेजी जाएगी। बैठक में प्रो सुशील कुमार जोशी, डॉ एच आर कौशल, प्रो ए के नवीन, डॉ संजीव आर्या, डॉ रिज़वाना सिद्धिकी, प्रो हरीश चंद्र जोशी, प्रो इला साह, प्रो निर्मला पंत आदि सहित डॉ ललित जोशी एवं गणेश तिवारी उपस्थित रहे।
