अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उनि यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग/स्टंट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।एक स्कूटी चालक द्वारा तीन सवारी बिठाकर स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर एक रील अपलोड की गयी थी।जिस पर इन्टरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उपरोक्त स्कूटी चालक को बुलाया गया।जिस पर इन्टरसेप्टर प्रभारी द्वारा दिनांक 2.07.2024 को स्कूटी चालक अर्जुन बरगली के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 3500 रु का जुर्माना शुल्क वसूला गया।उपरोक्त युवकों को हमेशा यातायात नियमों का पालन करने व भविष्य में इस प्रकार के स्टंट आदि न करने हेतु सख्त हिदायत दी गयी।साथ युवकों द्वारा अपनी गलती का एहसास होने पर मांफी मांगते हुए पुनः ऐसा न करने की बात कही गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *