अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाइयाँ दी।इस अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय के अधिकारी एवं स्टाफ शामिल रहा।साथ ही सोबन सिंह जीना परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो पी एस बिष्ट,पूर्व कुलपति एवं कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो जगत सिंह बिष्ट,प्रो शेखर जोशी अधिष्ठाता छात्र कल्याण सहित विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के विषय में उद्बोधन दिया।इस अवसर पर 24 छात्रा वाहिनी एन सी सी की एसोसिएट अफसर ले. (डॉ) ममता पंत ने परेड की कार्यवाही को सम्पन्न किया एवं डॉ देवेंद्र सिंह धामी वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस ने परेड को सम्पन्न कराने में सहयोग दिया।अव्वल आये कैडेट्स को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से संबंधित गीतों का गायन किया।कार्यक्रम में डॉ दीपक कुलानुशासक सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष,विभागाध्यक्ष, शिक्षक,विद्यार्थी सहित कर्मचारीगण शामिल हुए।
