शपिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ महेश चन्द्र जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।जिस क्रम में दिनांक 14.05.2022 को चौकी घाट बैरियर में चैकिंग के दौरान चम्पावत की ओर से आ रहे वाहन संख्या UK05D-2308 (XUV) 300 कार को चैक करने पर वाहन के अन्दर से 5.7 ग्राम स्मैक बरामद की गयी,जिस पर अभियुक्तगण विशाल सुकोटी पुत्र दिनेश कुमार निवासी टकाना कालोनी पिथौरागढ़ उम्र 24 वर्ष,यश सामन्त पुत्र गिरीराज सामन्त निवासी विण उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21/60 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया।अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम में उ०नि० अनिल कुमार प्रभारी चौकी घाट,उ०नि०संजय सिंह कोतवाली पिथौरागढ़,का० मदन मोहन,का० संजय राम,का० भूपेन्द्र टोलिया शामिल रहे।