अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 1 अप्रैल को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एस ओ जी व ए एन टी एफ अल्मोड़ा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व एस ओ जी व ए एन टी एफ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास से 2 युवक सज्जन बिष्ट के कब्जे से 5.30 ग्राम व प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल के कब्जे से 06.16 ग्राम (कुल- 11.46 ग्राम) अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया।अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एफ आईआर-34/2026 धारा-8/21 एन डी पी एस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण सज्जन बिष्ट उम्र-23 वर्ष पुत्र रमेश सिंह बिष्ट निवासी दुगालखोला जनपद अल्मोड़ा एवं प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल उम्र- 28 वर्ष पुत्र स्व नवीन चन्द्र निवासी ग्राम दियारी कोतवाली भवाली जिला नैनीताल है।आपराधिक इतिहास में अभियुक्त प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल के विरुद्ध पूर्व में कोतवाली अल्मोड़ा में 2 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमें पंजीकृत है। जिनमें FIR NO-60/2019 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली अल्मोड़ा एवं FIR NO-72/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली अल्मोड़ा शामिल है।बरामदगी में 11.46 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है जिसकी कीमत 343800 रुपये है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा प्रभारी चौकी धारानौला,कानि राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा एवं कानि गणेश दत्त पाण्डे एसओजी अल्मोड़ा,कानी इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।
