अल्मोड़ा-पंकज भट्ट एस०एस०पी० अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को नशे के अवैध कारोबार कर युवाओं को बरबाद करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।जिसके अनुपालन में नशे के सौदागरो पर अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।दिनांक 25.10.2021 उ०नि० नेहा राणा प्रभारी चौकी बेस तथा उ०नि० श्याम सिंह बोरा द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान तिनाराधार खत्याड़ी अल्मोड़ा के पास वाहन संख्या UA01-6550 आल्टो कार को चैक करने पर वाहन में सवार निहाल पुत्र नदीम निवासी जोशीखोला कोतवाली अल्मोड़ा के पास से 4.95 ग्राम,फरमान पुत्र तस्लीम अंसारी निवासी राजपुरा अल्मोड़ा के पास से 3.13 ग्राम तथा वसीम शाह पुत्र मकसूद शाह निवासी करबला अल्मोड़ा के पास से 3.27 ग्राम स्मैक व एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद होने पर गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एफ०आई०आर० न० 107/2021 धारा- 8/21/60 एन०डी०पी०एस० एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा ने बताया कि उक्त तीनो अभियुक्त नशा करने के उद्देश्य से हल्द्वानी से स्मैक खरीद कर ला रहे थे,पकड़ में आने पर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तों में निहाल उम्र 25 वर्ष पुत्र नदीम निवासी जोशीखोला कोतवाली अल्मोड़ा,फरमान उम्र 22 वर्ष पुत्र तस्लीम अंसारी निवासी राजपुरा अल्मोड़ा,वसीम उम्र 28 वर्ष शाह पुत्र मकसूद शाह निवासी करबला अल्मोड़ा हैं।बरामदगी में11.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी कीमत135500 रूपये है।गिरफ्तारी टीम उ०नि० नेहा राणा प्रभारी चौकी बेस,उ०नि० श्याम सिंह बोरा,का० विरेन्द्र सिंह,का० गोविन्द सिंह शामिल रहे।
