अल्मोड़ा-राजकीय इण्टर कालेज भलयूटा में स्काउट गाइड का प्रथम एवं द्वितीय सोपान शिविर का शनिवार को समापन हो गया है।समापन समारोह में प्रधानाचार्य रा इ का भलयूटा रमेश चंद्र सनवाल द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा प्रेषित पुरुस्कार राशि बेस्ट स्काउट एवं बेस्ट गाइड को पांच सौ,पांच सौ रुपये प्रदान किए गए।उन्होंने स्काउट गाइड से शिविर में सीखी गई चीजों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।ब्लॉक सचिव सुरेश राम आर्या द्वारा जानकारी दी गई कि शिविर में स्काउट गाइड को प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार,स्काउट गाइड आंदोलन,पायनियरिंग,प्राथमिक चिकित्सा,बी पी सिक्स आदि का प्रशिक्षण दिया गया।स्काउट गाइड को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पूरन जोशी एवं स्काउट प्रभारी रा इ का खाटबे प्रदीप राणा द्वारा सम्बोधित किया गया।स्काउट गाइड ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विचार व्यक्त किए।कु ममता राजकीय इंटर कालेज खाटबे बेस्ट गाइड तथा अमन भण्डारी राजकीय इण्टर कालेज भलयूटा बेस्ट स्काउट चुने गए।शिविर में रा जूनियर हाईस्कूल सल्यूडी एवं हरडा द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।कुल 53 स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर विद्यालय के नरेश चन्याल,भवानी शंकर,नरेंद्र नेगी,रणदेव रावत सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। स्काउट सचिव श्री सुरेश राम आर्या द्वारा जिला संगठन आयुक्त दिगंबर फुलोरिया व खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला,प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज भल्यूटा रमेश सनवाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक का आभार व्यक्त किया।
