अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के पूर्व मंडलीय सचिव व पूर्व मंडलीय अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि सरकार व शासन,विभाग तय समय में स्थानांतरण एक्ट के तहत स्थानांतरण नहीं करा सके इसलिए 30 जून की रिक्तियां भी स्थानांतरण के लिए मान्य होनी चाहिए। पूर्व में 30 मई की रिक्तियां ही शामिल की गई थी अब एक महीने और बीत गया लेकिन स्थानांतरण नहीं हुए।उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि तीस जून की रिक्तियां भी शामिल की जाय और स्थानांतरण में काउंसलिंग की सुविधा अनिवार्य रूप से से की जाय जिससे पारदर्शिता बनी रहें।स्थानांतरण में काउंसलिंग जरूरी है इस ओर शासन व सरकार को विभाग को निर्देश जारी करने चाहिए। सरकार 30 जून की रिक्तियां को आधार मानते हुए स्थानांतरण आदेश जारी करने के आदेश करेगी तो कार्मिकों को राहत मिलेगी।शिथिलीकरण के तहत पदोन्नति के लिए भी सभी विभागों में अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि सदस्यों को पदोन्नति प्राप्त हो।निर्धारित भर्ती वर्ष के भीतर जिन विभागों द्वारा पदोन्नति नहीं की गई इसे भी उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया।उन्होंने कहा कि हर जनपद में 60 सुगम व 40 प्रतिशत दुर्गम स्थान होने पर सदस्यों को राहत मिलेगी सरकार को इस दिशा में भी प्रयास करने की आवश्यकता है।
