अल्मोड़ा-सिंचाई खंड अल्मोड़ा शाखा का अधिवेशन बुद्धवार को यहां सिंचाई उपखंड अल्मोड़ा कार्यालय कक्ष में आयोजित हुआ।इसमें पहले सत्र में इंजीनियर्स व कार्मिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर गहन मंथन किया गया।विभागीय कार्यों में प्रशासनिक हस्तक्षेप का मामला जोरशोर से उठा व सभी ने एक स्वर से इस पर अपना विरोध जताया।संगठन मजबूती पर भी जोर दिया गया।अधिवेशन का शुभारंभ संगठन के जनपद अध्यक्ष जीवेश वर्मा ने किया। उन्होंने लंबित समस्याओं व मांगों के निस्तारण के लिए संगठन की पर जोर दिया।कहा कि सभी मजबूती पर से संगठित होकर आगे आने का आह्वान किया।बैठक में संगठन की तमाम गतिविधियों,एसीआर व बेलदारों की कमी पर व्यापक चर्चा की गई। जनहित के कार्यों को समय से निपटाने की बात भी कही गई।दूसरे सत्र में कार्यकारिणी का गठन किया गया।इसमें ई सिद्धार्थ साह अध्यक्ष सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ को अल्मोड़ा शाखा का अध्यक्ष व ई दिव्यां बिष्ट को निर्विरोध सचिव चुना गया।नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी को साथ लेकर संगठन की समस्याओं के निदान की दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का संचालन ललित मोहन बिष्ट ने किया।इस अवसर पर ई मोहन सिंह रावत ई जीवेश वर्मा,ई विपिन तिवारी, लता नयाल,पंकज कुमार आर्य, दीपक मटियाली,सुमन बिष्ट,विशाखा पंत,ललित मोहन बिष्ट समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।अंत में अधिवेशन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *