अल्मोड़ा-नगर के सिमकनी मैदान में 22 फरवरी को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में आज पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने कार्यालय में एक बैठक आयोजित की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाकर सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विषयों पर संवाद स्थापित करना है। इसके लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है। समिति से जुड़े चंद्र प्रकाश फुलोरिया,अमित साह मोनू, मनोज तिवारी सहित सैकड़ों लोग बैठक में उपस्थित रहे। कर्नाटक ने बताया कि सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकनृत्य, भजन-कीर्तन और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रस्तुतियों की भी तैयारी की जा रही है। सम्मेलन से पूर्व नगर में एक बाइक रैली भी निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगी। उन्होंने बताया कि रैली और मुख्य कार्यक्रम के लिए प्रशासन के साथ समन्वय कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मगुरुओं, संतों और समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है, जो सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और वर्तमान चुनौतियों पर अपने विचार रखेंगे। बिट्टू कर्नाटक का कहना है कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देना और विभिन्न वर्गों के बीच संवाद को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम स्थल पर बैठने, पेयजल, स्वास्थ्य और सुरक्षा की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चन्द्र प्रकाश फुलोरिया,कैलाश गुरुरानी,नमन गुरूरानी,अमित साह,मनोज तिवारी,मोहन चन्द्र काण्डपाल,मथुरादत्त काण्डपाल,नारायण दत्त तिवारी, जीवन तिवारी,देवेन्द्र कर्नाटक,हयातसिंह बिष्ट, कैलाश चन्द्र तिवारी,भगवत आर्या,अमित मेहता,रोहित शैली,हिमांशु कनवाल,भूपेंद्र बिष्ट, हेम जोशी,गौरव कांडपाल,अभिषेक तिवारी, सुधीर कुमार,आशु रौतेला, अमर बोरा,दिनेश मठपाल, कविता पाण्डे,सुनीता बगडवाल, कंचन पाण्डे,सृष्टि जनौटी,रेखा जोशी,सीता रावत,दलीप कुमार, बसन्त लाल,दीपक कुमार, प्रकाश मेहता,रश्मि काण्डपाल, सीमा गुसाईं,हिमांशु शैली, राजीव तिवारी,हिमांशु बिष्ट, राहुल नेगी,गोकुल बिष्ट,पिंकी रानी,निखिल उप्रेती सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
