अल्मोड़ा-दिनांक 21-10-2003 तक नियुक्त कनिष्ठ सहायक तथा वर्तमान में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत उत्तराखंड के शिक्षा विभाग के मिनिस्टीरियल कार्मिकों में से 215 कार्मिकों से वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति हेतु गोपनीय आख्या व अन्य पत्रजात विभाग द्वारा मांगे गए हैं। शिक्षा निदेशालय द्वारा इस संबंध में पत्र निर्गत कर दिया गया है।कुमाऊं मण्डल के अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती,सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल धीरेन्द्र कुमार पाठक अल्मोड़ा,अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जिला मंत्री पंकज जोशी,जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ सौरभ चंद,सचिव कैलाश बिष्ट,चंपावत अध्यक्ष मिंटू सिंह राणा,सचिव प्रकाश तड़ागी,ऊधम सिंह नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय,सचिव हरजीत,बागेश्वर संरक्षक भुवन जोशी,अध्यक्ष विजय रावत, सचिव इंद्रेश कोरंगा,नैनीताल अध्यक्ष हरिशंकर नेगी,सचिव तरूण तिवारी द्वारा सभी सदस्यों से गोपनीय आख्या प्रेषित करने की अपील की गई है। प्रांतीय प्रचार मंत्री कमल किशोर, प्रांतीय अध्यक्ष आर० एस० बिष्ट, सचिव वी० गुसाई द्वारा भी प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु गोपनीय आख्या भेजने की अपील की है।गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा,सचिव सीताराम पोखरियाल द्वारा भी सदस्यों से गोपनीय आख्या भेजने की अपील की गई है।सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक कुमाऊं मण्डल द्वारा कहा गया है कि सभी सदस्य अपने अपने पोर्टल में सुगम दुर्गम की अंकना भी देखें और मेडिकल,दिव्यांग व अन्य प्रमाण पत्र आदि सक्षम अधिकारियों से निर्गत कराकर निदेशालय में जमा कर दें।जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा सभी सदस्यों से तय सीमा के अन्तर्गत प्रमाण पत्र भेजने का सदस्यों से अनुरोध किया गया है।
