अल्मोड़ा-शिक्षा समन्वय समिति जनपद अल्मोड़ा द्वारा आज जिला अधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया कि अल्मोड़ा जिले को गैरसैंण सत्र में गैरसैंण मंडल में शामिल कर दिया गया है जो कि अव्यवहारिक है। शिक्षकों व कार्मिकों में अल्मोड़ा जनपद को गैरसैंण मंडल में शामिल करने से काफी रोष है।प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा सत्र में जनपद अल्मोड़ा को गैरसैंण मण्डल में शामिल किया गया है जिससे शिक्षको एवं कार्मिकों में रोष व्याप्त है।जनपद अल्मोड़ा से एकस्वर में मांग की जाती है कि जनपद अल्मोड़ा को पूर्ववत नैनीताल मण्डल में ही रखा जाए।गैरसैंण मण्डल में अल्मोड़ा के शामिल होने से उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जो कि अव्यवहारिक है।जनपद अल्मोड़ा जो कि अंग्रेजों के समय कमिश्नरी हुआ करता था बाद में इसे नैनीताल कमिश्नरी में शामिल किया गया और अब दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि अल्मोड़ा को गैरसैंण में शामिल कर दिया गया है।ज्ञापन के माध्यम से अपील की गयी कि अल्मोड़ा को कुमाऊं मण्डल में ही रखा जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष मनोज कुमार जोशी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक,गौरव बिष्ट व गोविन्द सिंह अल्मियां शामिल थे।
